2023 में बॉलीवुड के किस सुपरस्टार ने Time100 का Reader poll किया अपने नाम

 2023 में बॉलीवुड के किस सुपरस्टार ने Time100 का Reader poll किया अपने नाम

दोस्तों आज हम बॉलीवुड दुनिया के ऐसे बेताज बादशाह के बारे में बात करने जा रहे हैं।जो किसी की पहचान के मोहताज नहीं है,

उनकी फैन फॉलोइंग इतनी है कि उनके फैंस केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। उन्होंने अपनी इस पहचान की बुनियाद को अपनी कड़ी मेहनत और एक्टिंग के बल पर खड़ा किया है। जिन्हें आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में किंग खान के नाम से भी जाना जाता है। तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किस सुपरस्टार के बारे में बात करने जा रहे हैं। 57 वर्ष की आयु हो जाने के बावजूद भी ये फिट और यंगेस्ट दिखते हैं यही कारण है की इनके फैंस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने हाल ही में Time100  के रीडर पोल में प्रथम स्थान प्राप्त करके हमारे भारत का नाम रोशन किया है। इस लेख में हम आपको रीडर पॉल क्या है इसके अलावा इस रीडर पॉल में कौन-कौन सी महान हस्तियां थी  तथा किंग खान के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें इन सभी प्रश्नों के बारे में चर्चा करेंगे हमारे इस लेख में आपका स्वागत है।



शाहरुख खान को Time100  रीडर पॉल में प्रथम स्थान क्यों मिला

बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान, बादशाह या रोमांस किंग के नाम वैसे तो कई उपलब्धियां है। परंतु उन्होंने साल 2023 में टाइम मैगजीन के पॉल में Time100  की सूची में प्रथम स्थान पाकर एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। यह हमारे भारत के लिए एक गर्व की बात है। उन्होंने इस कारनामे से हमारे देश के मान सम्मान को और अधिक बढ़ावा दिया है। अमेरिकी प्रकासन के अनुसार इस पॉल में 1.2 मिलियन से भी अधिक वोट डाले गए हैं। जिसमें शाहरुख खान को 4 प्रतिशत वोट मिले।


और इन्हें इस पोल में प्रथम स्थान 2023 में आई फिल्म 'पठान' से मिला है। जो जनवरी में रिलीज हुई थी और वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई। 4 साल से अधिक समय तक प्रमुख भूमिकाओं से दूर रहने के बाद उन्होंने इस फिल्म का निर्माण किया। शाहरुख खान की इस फिल्म ने दुनिया भर में 1000 करोड़ से भी अधिक की कमाई की है। इस मूवी का झूमे जो पठान सॉन्ग तो बहुत अधिक प्रचलित हुआ है।


टाइम मैगजीन के वोटिंग पोल में और कौन-कौन सी महान हस्तियां शामिल थी

2023 के टाइम वोटिंग पोल में लोगों ने उन हस्तियों को वोट किया है, जो टाइम की सबसे प्रभावशाली लोगों की सालाना सूची में स्थान पाने के लायक है। 


इस लिस्ट में हॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्री मिशेल यो, दुनिया की सबसे प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ियों में से एक सेरेना विलियम्स,मार्क जकरबर्ग जो फेसबुक के सीईओ हैं और दक्षिण अमेरिकी क्षेत्र ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनाशियो लुला डा सिल्वा शामिल है। तथा इस सूची में 3% वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं ईरान की वह महिला जो इस्लाम शासित देश में अपनी आजादी के लिए आवाज उठा रही हैं और इसी के साथ ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल को 1.9 प्रतिशत वोट मिले हैं यह दोनों तीसरे व चौथे स्थान पर है।


 अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर जिन्होंने पिछले साल विश्व कप में जीत दिलाने के लिए अह‌म भूमिका निभाई थी उन्हें 1.8 प्रतिशत वोट के साथ पांचवें स्थान प्राप्त हुआ है। इन सब महान हस्तियों को पीछे छोड़ कर भारत के मशहूर एक्टर और अंतरराष्ट्रीय आइकन में से एक शाहरुख खान ने 4% वोट के साथ प्रथम स्थान पाया। यह आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक भी हैं।


क्या है Time100 रीडर वोटिंग पोल

टाइम मैगजीन वह पत्रिका है,जो पाठक की रूचि जुड़ाव और संतुष्टि को मापने के लिए प्रकाशन ब्लॉग या अन्य संचार कार्यक्रम से संबंधित विशिष्ट प्रश्नों का उपयोग करता है और इस पोल में लोगों द्वारा वोटिंग कराई जाती है। जिसमें व्यक्ति उस व्यक्ति को मतदान करते हैं जिनके बारे में उनका मानना है कि वह समय कि सबसे प्रभावशाली लोगों की वार्षिक सूची में स्थान पाने के योग्य है।


शाहरुख खान का जीवन परिचय

बॉलीवुड के रोमांस किंग का जन्म 2 नवंबर 1965 को भारत कि राजधानी नई दिल्ली में हुआ था।यह इस्लाम धर्म से संबंध रखते हैं, इनकी जाति पठान है। खान के जन्म होने के समय उनकी दादी ने उनका नाम अब्दुल रहमान रखा था पर जब स्कूल जाने योग्य हो गए तो उनके पिताजी ने उनका नाम बदलकर शाहरुख खान रख दिया। इनके पिता जी का नाम मीर ताज मोहम्मद खान और उनकी माता जी लतीफ फातिमा हैं। हिंदी एक बड़ी बहन है जिनका नाम शहनाज लालारुख खान है।


इन्होंने अपने बचपन का सफर दिल्ली के राजेंद्र नगर में गुजारा है। इनके पिताजी एक स्वतंत्रता सेनानी थे और उनकी माताजी मजिस्ट्रेट वह सामाजिक कार्यकर्ता थी,और उनके पिताजी ने जीवन याचिका चलाने के लिए रेस्टोरेंट का कारोबार भी कर रखा था।

उनका परिवार एक किराए के मकान में रहते था।

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के संत कोलबस स्कूल से की है। अपने स्कूली दौर में पढ़ाई के साथ-साथ अन्य चीजों में भी रुचि रखते थे जैसे कि क्रिकेट,फुटबॉल और नाटक इत्यादि में भाग लेना। इन्होंने कई दफा फर्स्ट प्राइज भी हासिल किया था और बाद में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।


शाहरुख खान ने 19 वर्ष की आयु में 25 अक्टूबर 1991 को गौरी खान से विवाह कर लिया। इनके दो बेटे आर्यन खान और अब्राम खान हैं। एक बेटी है जिसका नाम सुहाना खान हैं।



शाहरुख खान का फिल्मी सफर

बॉलीवुड के रोमांस किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत एक टेलीविजन सीरियल से की थी जिसका नाम दिल दरिया था हालांकि इसकी शूटिंग देर से होने के कारण उन्हें इस सीरियल से ज्यादा पहचान न मिल सकी।

इनका टेलीविजन डेब्यु हुआ था फौजी नाम सीरियल से जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया। इसके बाद इन्होंने कई लगातार टेलीविजन सीरियलों में काम किया।


परंतु इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में साल 1992 में आई फिल्म दीवाना से डेब्यू किया और इस फिल्म से काफी सराहना मिली थी।

इसके बाद इन्हें बॉलीवुड मैं लगातार कई फिल्मों का ऑफर मिला।

शुरुआत में इन्हें फिल्मों में नेगेटिव रोल मिला

करता था । जैसा कि इन्होंने बाजीगर और डर मूवी में नेगेटिव रोल की भूमिका को काफी बेहतर तरीके से निभाया था। अपनी एक नई पहचान बनाई।


इसके बाद इन्हें फिल्म इंडस्ट्री से रोमांस के रोल के लिए चुना जाने लगा और इन्हें रोमांस से भरी कई फिल्में दी गई जैसे दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे,कुछ कुछ होता है,दिल तो पागल है,परदेश,देवदास इत्यादि।इन सभी फिल्मों में इन्होंने बेहतरीन एक्टिंग की बदौलत लोगों के दिलों में ऐसी पहचान बनाई कि इनके फैंस इन्हें रोमांस किंग के नाम से ही पुकारने लगे। इन्ही फिल्मों से इनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती चली गई और आज इन्हें बॉलीवुड का बादशाह भी कहा जाता है।


शाहरुख खान की कुछ हिट फिल्में 

दीवाना-1992

डर-1993 

दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे-1995 

करन अर्जुन-1995

चाहत-1996

दिल तो पागल है-1997

परदेस-1997

कोयला-1997

कुछ कुछ होता है-1998

बादशाह-1999

मोहब्बतें-2000

कभी खुशी कभी गम-2001

देवदास-2002

कल हो ना हो-2003

वीर जारा-2004

मैं हूं ना-2004

स्वदेश-2004

डॉन-2006

कभी अलविदा ना कहना-2006

ओम शांति ओम-2007

चक दे इंडिया-2007

रब ने बना दी जोड़ी-2008

माय नेम इज खान-2010

जब तक है जान-2012

चेन्नई एक्सप्रेस-2013

 हैप्पी न्यू ईयर-2014

दिलवाले 2015

डियर जिंदगी-2016

फैन-2016

रईस-2017

जीरो-2018

पठान-2023


शाहरुख खान अवार्ड लिस्ट

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख खान ने अपनी मेहनत और एक्टिंग के बल पर अपने फिल्मी करियर में 14 बार फिल्म फेयर अवार्ड को अपने नाम किया है। यही नहीं साल 2005 में भारतीय सिनेमा में अच्छा योगदान देने के लिए भारतीय सरकार ने इन्हें देश के 4 सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार से भी सम्मानित किया है। साल 2013 में ने सद्भावना राजदूत सम्मान से दक्षिण कोरिया की सरकार ने नवाजा था, और 2014 में इन्हें 'Legion d'honneur सम्मान से फ्रांसीसी सरकार ने नवाजा था।


इसके अलावा इन्हें पांच अलग-अलग यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से भी नवाजा जा चुका है। यह है वह पांच यूनिवर्सिटी The University of Edinburgh,Maulana Azad National Urdu University, The University of Bedfordshire, University of Law और LA Trobe University.


शाहरुख खान कितनी संपत्ति के मालिक हैं

बॉलीवुड के किंग खान को बॉलीवुड एक्टरों की सूची में अमीर एक्टरों की लिस्ट में चुना जाता है। जो लगभग 700 मिलियन डॉलर संपत्ति के मालिक हैं। जो एक फिल्मी अभिनेता है और यह एक फिल्म के लिए 40 से 50 करोड़ तक चार्ज करते हैं। तथा यह कई बड़ी-बड़ी कंपनियों के विज्ञापन द्वारा भी काफी अच्छी कमाई कर लेते हैं।


शाहरुख खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस का क्या नाम रखा है

शाहरुख खान फिल्मों में काम करने के साथ-साथ फिल्में प्रोड्यूस भी करते हैं, और इनका एक पर्सनल प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम है रेड चिलीज एंटरटेनमेंट।


शाहरुख खान के घर का क्या नाम है और उसकी कीमत कितनी है

शाहरुख खान का घर मुंबई के बांद्रा क्षेत्र में स्थित है। खान ने इस घर को 1997 में आई फिल्म यस बॉस के चलते खरीदने का फैसला किया था। उस समय इस बंगले का नाम "विला विएना" हुआ करता था और इसकी कीमत 15 करोड रूपए थी। साल 2005 में शाहरुख खान ने ऐसे खरीदकर इसका नाम "मन्नत" रखा और वर्तमान समय में सूत्रों के मुताबिक इस बंगले की कीमत 200 करोड़ रुपए बताई जाती है। यह बंगला लगभग 6000 स्क्वायर फीट एरिया में स्थित है । जिसमें एक जिम क्लब,मल्टीपल लिविंग एरिया,लाइब्रेरी आदि है।


शाहरुख खान के लंदन और दुबई में स्थित मकानो की कीमत और नाम

शाहरुख खान की प्रॉपर्टी केवल भारत देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। जिसमें इनका "एक विला" है जो दुबई  के पाम जुमेराह आइलैंड में स्थित है। तथा लंदन में 20 मिलियन पॉइंट स्टर्लिंग के वर्थ का एक अपार्टमेंट है।


शाहरुख खान को दुबई का ब्रांड एंबेसडर क्यों बनाया गया

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग करोड़ों में है इन्हें भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मान सम्मान दिया जाता है। इसी वजह से इन्हें दुनिया की ड्रीम सिटी कहे जाने वाले दुबई को बढ़ावा देने के लिए 2016 में वहां का ब्रांड एंबेसडर चुना गया।


और वहां के प्रशासन ने 3 नवंबर 2020 को इनके 55 वें जन्मदिन पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत माने जाने वाली बुर्ज खलीफा पर इन्हें प्रकाशित करके और अधिक महत्व दिया। इस सबके चलते दुबई के पर्यटन विभाग ने शाहरुख खान को इस शहर में कई शार्ट फिल्मों की शूटिंग के लिए साइन किया।

इन शॉर्ट फिल्मों में शाहरुख खान ने दुबई की सुंदरता को दर्शाया था। ताकि अधिक से अधिक पर्यटन यहां आए और इस सिटी का भ्रमण कर सकें।


अधिकतर बादशाह दुबई को अपना दूसरा घर मानते हैं और इन्होंने यहां पर एक विला भी खरीदा है जिसका नाम जन्नत है और जिसकी कीमत 178 मिलियन है।


शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान क्या बिजनेस है

गौरी खान एक डिज़ाइनर है जो अलग-अलग प्रकार की खूबसूरत डिजाइन बनाती हैं। गौरी खान दिखने में भी बेहद खूबसूरत और हॉट है।


शाहरुख खान को कई अलग-अलग नामों से क्यों पुकारते हैं

शाहरुख खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहद हैंडसम और फिट एक्टर है। जिन्हें कोई से रोल के लिए चुना जाए वे उसे बेहद बेहतरीन तरीके से निभाते हैं चाहे वह रोमांस का या एंटरटेनमेंट का रोल हो। इसी टैलेंट को देखते हुए इनके फैंस इन्हें किंग खान,रोमांस किंग या बादशाह के नाम से बुलाते हैं।


शाहरुख खान की लव स्टोरी

फिल्म इंडस्ट्री के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान ने अपने पर्सनल लाइफ में

प्यार पाने के लिए काफी पापड़ बेले है।

यह बात उस समय की है जब शाहरुख खान 19 वर्ष के थे। तो वे सन 1984 में दिल्ली के पंचशील क्लब में चल रही एक पार्टी में गए। वहां उनकी नजर एक लड़की पर पड़ी जो लगभग उस समय 14 वर्ष की थी।

शाहरुख खान उन्हें देखते ही रह गए वह लड़की और कोई नहीं शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान थी।


वहीं से शुरू हुआ उनके प्यार का सफर। पहली नजर में ही शाहरुख खान को गौरी खान से प्यार हो गया। लेकिन खान उस समय गौरी से कुछ कह नहीं सकते। उस समय के बाद गौरी खान जिस भी पार्टी में होती वहां पर शाहरुख खान भी पहुंच जाते थे, और ऐसा काफी समय तक चलता रहा।

आखिरकार शाहरुख खान ने 25 अक्टूबर 1984 को किसी तरह से गौरी के घर का नंबर हासिल कर लिया।


उनके घर का फोन नंबर हासिल करने के बाद शाहरुख ने गौरी से बात करना शुरू कर दिया। वे गौरी से बात हुई एक कोड वर्ड में किया करते थे। शाहरुख एक फीमेल फ्रेंड थी जो उनकी गौरी से बात कराने में मदद करती थी। जब भी गौरी के परिवार से कोई फोन उठाता तो शाहरुख की दोस्त उन्हें अपना नाम शाहीन बताती थी, जिससे गौरी समझ जाते कि फोन शाहरुख है। उनकी मुलाकात अक्सर पार्टियों में ही हुआ करती थी। इस सब के बारे में उन दोनों के परिवार वालों को कुछ नहीं पता था।


धीरे-धीरे दोनों पार्टियों से बाहर भी मिलने लगे। शाहरुख खान ने मुस्ताक शेख द्वारा लिखित बायोग्राफी "शाहरुख केन" में बताया था कि जब एक दिन गोरी को उनके घर गाड़ी से छोड़ने आए तब उन्होंने गौरी से कहा कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं और वे वहां से गौरी के जवाब को सुने बिना ही चले गए।


शाहरुख खान गौरी को लेकर बहुत ही सीरियस हो गए थे। वे इतने सीरियस हो गए थे कि अगर उन्हें गौरी खान के बाल भी खुले देखते तो वे उन से लड़ना शुरू कर देते।

इस बात का विवरण उन्होंने एक मैगजीन में छपी लेख में बताया था।


शाहरुख खान और गौरी की  शादी कैसे हुई

शाहरुख खान और गौरी की मुलाकात एक गहरे प्यार में बदल गई। दोनों ही शादी के लिए राजी हो गए। लेकिन दोनों के धर्म अलग-अलग होने के कारण इनके परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। दोनों ने मिलकर किसी तरह अपने परिवार वालों को शादी के लिए मना लिया। उसके बाद दोनों का निकाह हुआ जिसमें गौरी का नाम आयशा रखा गया और शाहरुख ने फिर एक  बार 25 अक्टूबर 1991 को हिंदू रीति रिवाज से विवाह किया। इस तरह इन दोनों की दो बार शादी की।


शाहरुख खान की बेटी और बेटा आर्यन खान का क्या बिजनेस है


सुहाना खान क्या करती हैं

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार किंग खान की बेटी सुहाना भी अपना कैरियर फिल्मी दुनिया में बनाना चाहती है। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि कुछ समय पहले वे जोया अख्तर के ऑफिस के आगे देखा गया है। इसलिए उनके फैंसो का मानना है कि वह भी बॉलीवुड में जल्दी ही डेब्यू करने वाली है।


बॉलीवुड इंडस्ट्री में कामना करने के बावजूद भी सुहाना खान की फैन फॉलोइंग कॉफी अधिक है। फिल्मों में काम करने का दावा सुहाना के पिता किंग खान भी कर चुके हैं।


सोशल मीडिया के जरिए सुहाना ने बताया कि वह अपनी पहली फिल्म मैं श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर,अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा के साथ बनाने जा रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए यह भी बताया कि नेटफ्लिक्स पर उनके द्वारा निर्देशित "द अर्चित" संगीत नाटक है जो जल्दी ही आ रहा है।


आर्यन खान क्या करना चाहते हैं 

रोमांस किंग के बेटे आर्यन भी कुछ ही समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में आ जाएंगे। वे बचपन से ही कई फिल्मों में आ चुके हैं। वे सबसे पहले सिल्वर स्क्रीन पर जया बच्चन के साथ नजर आए थे। वह फिल्म थी कभी खुशी कभी गम, दूसरी बार वह कभी अलविदा ना कहना फिल्म में दिखे दे। साल 2019 में आई फिल्म लायन किंग मूवी में उन्होंने सिंबा की भूमिका को निभाया था।


शाहरुख खान की सबसे महंगी चीजें


किंग खान के पास कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें केवल किंग खान ही खरीदने ही क्षमता रखते हैं। जिसमें पहले नंबर पर है वैनिटी वैन जो 14 मीटर लंबी है जिसकी कीमत 3.5 करोड़ की है जो आलीशान महल से कम नहीं है। इसके अलावा इनके पास दुनिया की कई ऐसी महंगी कारें हैं जिनकी कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे नंबर एक पर आती है बुगाटी जिसकी कीमत है 12 करोड़ तथा दूसरी कार रोल्स रॉयल जिसकी कीमत 7 करोड़ से भी अधिक है। हैरान करने की बात यह है कि किंग खान ही एक ऐसे एक्टर हैं जिनके पास बुगाटी कार है। इनके पास हार्ले डेविडसन बाइक भी है जिसकी कीमत 1300000 है यह बाइक इन्हें रोहित शेट्टी ने गिफ्ट की थी। खान के पास एक प्राइवेट जेट भी है जिसकी कीमत 3.15 करोड़ है।


शाहरुख खान और हनी सिंह से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा

यह बात उस समय की है जब किंग खान चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे।

तब उन्हें फिल्म के लिए हनी सिंह से एक गाना रिकॉर्ड कराना था। जिसके लिए शाहरुख खान ने हनी सिंह को अपने घर बुलाया। उस समय हनी सिंह गोवा से दुबई जाने वाले थे। परंतु शाहरूख खान का कॉल आने के कारण होने उनके घर जाना पड़ा। उनकी मीटिंग 15 मिनट के लिए निर्धारित थी। शाहरुख ने हनी सिंह से कहा मेरी फिल्म के लिए तुम्हें एक पंजाबी सॉन्ग रिकॉर्ड करना है और फिल्म की पूरी कहानी बताई। लेकिन हनी सिंह ने पंजाबी सॉन्ग रिकॉर्ड करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा मैं एक ऐसा हिंदी सॉन्ग रिकॉर्ड करूंगा जो तुम्हारी फिल्म के लिए सेट होगा।


15 मिनट के लिए निर्धारित मीटिंग 2 घंटे 45 मिनट तक चली। इस दौरान हनी सिंह दुबई की फ्लाइट मिस करने वाले थे। परंतु शाहरुख खान ने इस फ्लाइट को ढाई घंटे लेट करवा दिया। इससे आप उनकी पावर का अंदाजा लगा सकते हैं।


शाहरुख खान की अब तक की सबसे हिट फिल्म 

शाहरुख खान ने वैसे तो कई हिट फिल्में दी हैं लेकिन इन हिट फिल्मों में उन्होंने एक ऐसी फिल्म बनाई जिसकी छाप इनके फैंस के दिलों में 22 सालों से लगातार बरकरार है।

यह फिल्म आज भी मुंबई के मराठा मंदिर थियेटर में आज भी लगी हुई है। यह एक रोमांटिक फिल्म थी। यह फिल्म रोज 11:30 पर सिनेमा हॉल में दिखाई जाती है। शाहरुख खान की इस फिल्म के 1000 वीक पूरे होने पर इस थिएटर में अपने फैंस से मिलने आए थे।

यह फिल्म साल 1995 में आई थी।

फिल्म का नाम था दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे। यह फ़िल्म DDLJ नाम से भी प्रसिद्ध है।

dad man

मेरा नाम बलराम है और मैं हरियाणा में रहता हूं और मेरे बारे में इससे ज्यादा जानने के लिए मेरा About us पेज देखें।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने