स्वरा भास्कर बायोग्राफी और कैसे हुई स्वरा भास्कर और उनके पति की पहली मुलाकात

 अपने इस लेख में हम आज आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताएंगे जो अपने राजनीतिक विवादों के कारण सोशल मीडिया पर हर समय विवादों से घिरी रहती हैं । क्योंकि ये एक अभिनेत्री होने के अलावा एक समाजसेवी भी हैं इसलिए ये सरकार के द्वारा जनता के हित में लाए गए नए नियम और कानून तथा कोई अन्य सुविधा के बारे में अपने विचार व्यक्त करना अपना कर्तव्य समझते हैं और इसी कारण से यह अभिनेत्री कई बार विवादों में आ जाती हैं। आज हम जिस अभिनेत्री की बात करने जा रहे हैं उनका नाम स्वरा भास्कर है, तो आइए विस्तार से जानते हैं इनके बारे में इनका जन्म कब हुआ और कहां हुआ तथा इनसे संबंधित कुछ और बातें और हाल ही में  ये क्यों ट्रोल की जा रही है।

               Table of Content

  1. स्वरा भास्कर बायोग्राफी
  2. कितनी पढ़ी लिखी हैं
  3. वेब सीरीज, टीवी शो और फिल्मी सफर
  4. सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है ट्रॉल
  5. फेमस फिल्म लिस्ट
  6. कितने अवार्ड से नवाजा गया है
  7. स्वरा भास्कर हसबैंड बायोग्राफी
  8. कैसे हुई स्वरा भास्कर और उनके पति की पहली मुलाकात

स्वरा भास्कर बायोग्राफी



स्वरा भास्कर ने बॉलीवुड में अपनी पहचान साइड अभिनेत्री के रूप में बनी हुई है फिल्मों के अलावा स्वरा भास्कर ने टीवी शो और कई वेब सीरीज ओं में भी काम किया है। इनका जन्म 8 अप्रैल 1988 को दिल्ली में हुआ था। इनके पिता का नाम सी उदय भास्कर है जो एक भारतीय नौसेना अधिकारी के रूप में कार्यत रह चुके हैं वरुण की माता जी का नाम इरा भास्कर है जो दिल्ली में सिनेमा अध्ययन की प्रोफेसर रह चुकी हैं इसके अलावा इनके एक भाई भी है जिसका नाम ईशान भास्कर है स्वरा भास्कर धर्म से हिंदू हैं। 

कितनी पढ़ी लिखी हैं

स्वरा भास्कर दिल्ली में ही पली-बढ़ी है और यहीं से उन्होंने अपनी शिक्षा प्राप्त की है स्वरा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के सरदार पटेल विद्यालय से कि इसके बाद उन्होंने दिल्ली के ही महाविद्यालय मिरांडा हाउस में अंग्रेजी का साहित्य अध्ययन किया और यहां उनकी एक अन्य अभिनेत्री मिनिषा लांबा उनकी सहपाठी रही साथ ही स्वरा ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली से समाजशास्त्र में ग्रेजुएशन की उपाधि प्राप्त की 

वेब सीरीज, टीवी शो और फिल्मी सफर

स्वरा भास्कर फिल्मी करियर की शुरुआत 2009 में आई फिल्म माधोलाल कीप वॉकिंग से की इस फिल्म में इन्होंने सुधा एम दुबे का किरदार निभाया था। 

इस फिल्म में किए गए उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया और उन्हें आगे भी फिल्में करने का मौका मिला इसके बाद उन्होंने साल 2010 में आई फिल्म गुजारिश में अपना अभिनय दिखाया इस फिल्म में स्वरा भास्कर ने राधिका तंवर की भूमिका निभाई लेकिन इन फिल्मों से स्वरा भास्कर लोगों में अपनी एक पहचान नहीं बना पाईं थीं और वह लोगों के सामने तब उभरकर आई जब उन्होंने साल 2011 में आई फिल्म तनु वेड्स मनु में पायल सिन्हा सिंह की भूमिका निभाई थी इस रोल को लोगों ने काफी प्यार दिया और उन्हें एक नई पहचान मिली इस फिल्म में मुख किरदार के रूप में कंगना रनौत थीं।

इसके बाद तो स्वरा भास्कर ने कई हिट फिल्मों में काम किया जैसे चिल्लर पार्टी, रांझणा, सबकी बजेगी बैंड, वीरे दी वेडिंग, जहां चार यार और प्रेम रतन धन पायो

प्रेम रतन धनपायो फिल्म तो आप सभी ने देखी ही होगी  इस फिल्म में बॉलीवुड के भाईजान मतलब सलमान खान मुख्य अभिनेता के रूप में नजर आए थे और स्वरा भास्कर उनकी सौतेली बहन के किरदार में नजर आई थी इस फिल्म से भी स्वरा भास्कर ने लोगों में अपनी काफी पहचान बनाई और लोग इन्हें पहले से औरअधिक जानने लगे। फिल्मों के अलावा स्वरा ने टीवी शो और कई वेब सीरीज ओं में भी काम किया है।स्वरा ने साल 2014 में राज्यसभा टीवी शो संविधान में एक प्रस्तुतकर्ता के रूप में काम किया ।  इसके बाद उन्होंने 2015 में प्रसारित दूरदर्शन शो में एक प्रस्तुतकर्ता के रूप में काम किया। 2016 में ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर रिलीज हुई वेब सीरीज इट्स नोट दैट सिंपल में मीरा की भूमिका निभा कर वेब सीरीज की दुनिया में अपना कदम रखा इसके बाद उन्होंने अमेज़न प्राइम की वेब सीरीज रसभरी, फ्लैश, भाग बेनी भाग में अपनी दमदार एक्टिंग पेश की। 

सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है ट्रॉल

स्वरा भास्कर ने 6 फरवरी 2023 बरेली उत्तर प्रदेश के रहने वाले फहद अहमद से कोर्ट मैरिज की है। फहद धर्म से मुस्लिम हैं और वे एक राजनेता है इसके साथ ही वे समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र और मुंबई की युवजन सभा के अध्यक्ष है। तो उनके ट्रोल होने की मुख दो वजह बताई जा रही है पहली उन्होंने एक मुस्लिम लड़की से शादी की है इसलिए लोग उनसे नाराज है और लोग उन पर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं दूसरी वजह यह है कि उन्होंने फहद अहमद को एक बार जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए भाई शब्द का प्रयोग किया था। 

लोग इसी भाई शब्द को लेकर उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं कुछ लोग ने कमेंट में लिखा है कि पहले भैया कहती हो फिर सईयां बना लेती हो। 



फेमस फिल्म लिस्ट

  • गुजारिश

  • तनु वेड्स मनु 

  • प्रेम रतन धन पायो

  •  चिल्लर पार्टी 

  • तनु वेड्स मनु रिटर्न्स

  •  वीरे दी वेडिंग और जहां चार यार

कितने अवार्ड से नवाजा गया है

  • फिल्म तनु वेड्स मनु के लिए 2012 में ज़ी सिने अवॉर्ड 

  • रांझणा के लिए स्क्रीन अवार्ड और रांझणा के लिए ही जी सिने अवार्ड

  •  निल बटे सन्नाटा में सिल्क रोड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल स्क्रीन अवार्ड 

  • वीरे दी वेडिंग लक्स गोल्डन रोज अवार्ड और इनके अलावा कई साइड एक्टर कलाकार के लिए भी अवार्ड दिये जा चुके हैं। 

स्वरा भास्कर हसबैंड बायोग्राफी



फहद अहमद का जन्म 2 फरवरी सन 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में हुआ। उनके पिताजी का नाम जरीर है।

अहमद ने अपनी स्कूली शिक्षा अलीगढ़ के हुसैन मॉडल हाई सेकेंडरी स्कूल से की है। उसके बाद की पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से की है अहमद ने एमफिल के लिए टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस में दाखिला लिया  उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस में ही अपनी राजनीति की शुरुआत की इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस का रुख किया। जहां उन्हें छात्र संघ का महासचिव बनाया गया। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। 

कैसे हुई स्वरा भास्कर और उनके पति की पहली मुलाकात

स्वरा भास्कर सामाजिक और राजनीतिक प्रदर्शनों मैं ऐसा लेती रहती हैं और इनके पोस्ट अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर करती है। 

इन्हीं प्रदर्शनों के दौरान फहद अहमद और स्वरा भास्कर की मुलाकात एक दूसरे से हुई और दोनों प्रेम में पड़ गए।

स्वरा भास्कर ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात 2019 के CAA प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी और इसके बाद दोनों ने साल 2020 में भी एक साथ कई प्रोटेस्टस में हिस्सा लिया और उन्होंने सेल्फी भी ली इस प्रकार एक दूसरे  से उनकी जान पहचान हुई। 

6 फरवरी 2023 को उन्होंने कोर्ट मैरिज की और इसके बाद 16 फरवरी को दोनों ने सगाई की उनकी सगाई में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी आई थी। फहद अहमद ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि उनकी शादी जल्दी ही मार्च में हो सकती है या होगी  क्योंकि अभी भी वे दोनों सात फेरों के बंधन में नहीं बंधे हुए हैं इसलिए पूरी रीति-रिवाजों के अनुसार मार्च को उनकी शादी होगी।

trending people bio

मेरा नाम बलराम है और मैं हरियाणा में रहता हूं और मेरे बारे में इससे ज्यादा जानने के लिए मेरा About us पेज देखें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने