South industry ke Superstar Vijay thalapathi ki biography.
Varishu movie ka trailer hua release
साउथ मूवी का क्रेज दिन प्रतिदिन भारत में बढ़ता जा रहा है।
भारत में साउथ इंडस्ट्री के एक्टर्स की लोकप्रियता बुलंदियों को छू रही है।
अब साउथ के एक्टर्स बॉलीवुड में भी अपना हाथ आजमा रहे हैं और बॉलीवुड में भी वह अच्छी फिल्में दे रहे हैं।
हाल ही में साउथ के एक्टरों ने बॉलीवुड में एक से एक बड़ी हिट फिल्में दी हैं जैसे बाहुबली ,RRR और पुष्पा मूवी इन हिट फिल्मों ने साउथ के एक्टरसो की लोकप्रियता में काफी इजाफा किया है।
साउथ में अनेक सुपरस्टार हैं जैसे प्रभास, अल्लू अर्जुन, महेश बाबू इत्यादि।
इन सभी में से विजय थालापति भी एक दिग्गज अभिनेता है जिन्हें भारत के लोग भली-भांति जानते हैं और लोग इन्हें काफी पसंद करते हैं इनकी फैन फॉलोइंग भारत में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय थालापति का जन्म 22 जून 1974 को तमिलनाडु के मद्रास में हुआ था जिसे अब चेन्नई के नाम से जाना जाता है।
इनके पिता का नाम एस ए चंद्रशेखर है जो कि एक तमिल फिल्म निर्देशक हैं और इनकी माता का नाम शोभा चंद्रशेखर है जो कि एक पाश्र्व गायक और कर्नाटक गायिका हैं। सुपरस्टार विजय की एक बहन भी थीं जिनका नाम विद्या था और 2 वर्ष की आयु में ही इनकी मृत्यु हो गई।
इनकी पत्नी का नाम संगीता सोर्नलिंगम है।
वर्तमान में इनके दो बच्चे हैं जिसमें बेटे का नाम जैसन संजय और बेटी का नाम दिव्या शाशा है।
विजय ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कोडबक्कम में स्थित मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल और बाद में विरुगमबक्कम में बाललोक मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल से शिक्षा प्राप्त की और बाद में विजय ने अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए लोयला कॉलेज से विजुअल कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की।
फिल्मी कैरियर की शुरुआत
विजय ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत एक बाल कलाकार के रूप में साल 1984 को vetri से की। 1988 तक उन्होंने बाल कलाकार के रूप में कई फिल्मों में काम किया और अपना शानदार अभिनय का प्रदर्शन किया। 1992 में आई Naalaiya Theerpu फिल्म में उन्हें लीड रोल के लिए के लिए चुना गया।
विजय ने अपना पहला फिल्म पुरस्कार 1997 तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कारों में जीता। जहां उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया था।
बाद में उन्होंने थुल्लाधा मनामुम थुल्लूम 1999 और थिरुपाची 2005 के लिए इसी श्रेणी में और अधिक पुरस्कार प्राप्त किए।
रजत पुरस्कार सन 2005 में रेडियो मिर्ची स्पार्क विज्ञापन क्लब के सहयोग से चेन्नई में लोकसेवा घोषणा के लिए दिया गया।
सन 2007 में विजय को एस.शंकर के साथ एम.जी.आर यूनिवर्सिटी चेन्नई से मानद डॉक्टरेट डिप्लोमा की उपाधि दी गई थी।
इसके बाद उन्होंने सन 2016 में theri फिल्म से भी काफी लोकप्रियता हासिल की।
2017 में आई उनकी मार्शल फिल्म ने भी इंडस्ट्री को काफी प्रभावित किया। विजय को इस फिल्म में शानदार प्रदर्शन करने के लिए कई फिल्म पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। इन्हें 2020 में फेवरेट हीरो के लिए साइन अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
इसी प्रकार 2021 में आई फिल्म मास्टर और 2022 में फिल्म बीस्ट में थालापति विजय को काफी पसंद किया गया।
सन 2023 में विजय की फिल्म वरिसु होने जा रही है रिलीज
वर्क फ्रंट पर थालापति विजय अपनी फिल्म वरिसु की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसी के चलते उनकी फिल्म वरिसु का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस ट्रेलर को देख साफ पता चल रहा है कि विजय अपने पुराने दमदार अंदाज में वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म फैमिली ड्रामा पर आधारित है। जिसमें रोमांस और एक्शन का डबल तड़का देखने को मिलेगा। यह ट्रेलर 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखने वाला ट्रेलर बन गया है।
बता दें कि इस ट्रेलर को अब तक 32 मिलीयन व्यूज मिल चुके हैं। यूट्यूब पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना है।
जो एक हीरोइन का रोल अदा करेंगी। यह फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।
यह एक तमिल मूवी है।