Kaun hai Bollywood ke dusre showman।
आइए आज आपको बताते हैं बॉलीवुड के दूसरे शोमैन की कहानी और उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें।
बॉलीवुड का दूसरा शोमेन:
बॉलीवुड के चारों फील्डो(actor,director,producer,writer) में अपना हाथ आजमा चुके सुभाष घई को बॉलीवुड का दूसरा शोमेन कहा जाता है।
बॉलीवुड में पहले शोमेन की उपाधि सुपरस्टार राज कपूर के नाम है।
सुभाष घई का जीवन परिचय:
सुभाष घई का जन्म महाराष्ट्र के नागपुर में 24 जनवरी 1945 को हुआ था। उनके पिता केडी घई और माता सुभद्रा घई थी। इनके भाई का नाम अशोक घई है। सुभाष घई की शादी 24 अक्टूबर 1970 को हुई थी। इनकी पत्नी का नाम मुक्ता घई है। मेघना घई और मुस्कान घई इनकी दो बेटियां हैं।
हरियाणा के रोहतक जिले से कॉमर्स में स्नातक किया और फिर भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान पुणे से सिनेमा में स्नातक किया।
एक्टिंग करियर की शुरुआत:
सुभाष घई ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1967 में आई फिल्म तकदीर और 1969 कि फिल्म आराधना से की। आराधना मूवी में इन्होंने राजेश खन्ना के मित्र होने की भूमिका निभाई।
निर्देशन की शुरुआत:
सुभाष घई एक्टिंग की दुनिया में अपनी अच्छी पहचान न बना सके। किंतु उन्होंने फिर भी फिल्मी दुनिया को नहीं छोड़ा और अपने कड़े परिश्रम को जारी रखा। अपने परिश्रम और टैलेंट के बल पर उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में अपना हाथ आजमाया और निर्देशन के क्षेत्र में उन्होंने अपनी ऐसी पहचान बनाई जिसे लोग कभी नहीं भूल सकते। घई द्वारा निर्देशित की गई पहली फिल्म "कालीचरण" जो 1979 में आई थी। इस फिल्म में अभिनय बॉलीवुड के सुपरस्टार शत्रुघ्न सिन्हा ने किया था। इस फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रहा।
इसके चलते उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी। इतना ही नहीं उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्मी सितारे भी दिए। जो आज भी फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाए हुए हैं।
इसीलिए इन्हें बॉलीवुड का दूसरा शोमेन भी कहा जाता है।
सुभाष घई द्वारा हिट फिल्में और एक्टर्स:
फिल्म कालीचरण के बाद सुभाष घई ने कुछ और सुपरहिट फिल्में दी थी जो लोगों के जेहन में आज भी बसी हुई है जैसे राम लखन, परदेस, मेरी जंग, कर्मा, कर्ज, खलनायक, हीरो और ताल है।
तो आइए आपको बताते हैं इन फिल्मों में कौन कौन हीरो हीरोइन थे।
राम लखन: इस फिल्म में अनिल कपूर,जैकी श्राफ, माधुरी दीक्षित और डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिका में नजर आए थे
परदेस: फिल्म परदेस में शाहरुख खान और महिमा चौधरी मेन रोल में थे।
मेरी जंग: हीरो के रूप में अनिल कपूर और हीरोइन मीनाक्षी शेषाद्री थी।
कर्मा: जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, दिलीप कुमार नसीरुद्दीन शाह और हीरोइन श्रीदेवी व पूनम ढिल्लों।
कर्ज़: इस फिल्म में ऋषि कपूर और टीना मुनीम ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
खलनायक: जैकी श्रॉफ ,संजय दत्त और माधुरी दीक्षित । इस मूवी के बाद संजय दत्त के फ्रेंड शो में उनकी दीवानगी और भी ज्यादा बढ़ गई थी संजय दत्त के रोल से लोग बहुत ही ज्यादा प्रभावित हुए थे।
हीरो: इस फिल्म में जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्री एक साथ नजर आई थे। हीरो फिल्म चाहिए जैकी श्रॉफ ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म ने सुपरस्टार जैकी श्रॉफ को बाकी हीरो बना कर छोड़ा।
ताल: इस फिल्म में बॉलीवुड की क्वीन और मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय हीरोइन थी और अभिनेता के रूप में अक्षय खन्ना व अनिल कपूर नजर आए थे।
सुभाष घई अवार्ड लिस्ट:
2022 में सुभाष घई को फिल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
इन्हें सौदागर मूवी के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया था।
फिल्म परदेस के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया।
इक्बाल मूवी के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया।
अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए IIFA पुरस्कार मिला।
जैकी श्रॉफ और सुभाष घई से जुड़ी घटना:
इंडियन आइडल सीजन 12 में सुभाष घई जी ने बताया की जब वह जैकी श्रॉफ से पहली बार मिले तो उन्होंने पूछा कि तुम्हें एक्टिंग करनी आती है जैकी श्रॉफ ने बोला कि नहीं और उन्होंने फिर से पूछा कि तुम्हें डांसिंग और सिंगिंग आती है उन्होंने फिर भी मना कर। सुभाष घई ने कहा कि फिर तुम यहां क्यों आए हो। जैकी श्रॉफ ने जवाब देते हुए कहा कि मेरा दोस्त मुझे यहां लेकर आया है। मैं बोल रहा था कि चल हीरो बनने चलते हैं और मैं चला आया। सुभाष घई ने कहा चलो मेरे कुछ लिखे डायलॉग को बोल कर दिखाओ। जिन्हें पढ़कर जैकी श्रॉफ बोले अरे बाबा इतने बड़े डायलॉग को मैं कैसे करेगा। बस यही अंदाज और उनकी सादगी सुभाष घई को भा गई और सुभाष गई ने कहा कि तुम मेरी फिल्म हीरो के हीरो हो गे। यह सुनकर जैकी श्रॉफ हैरान रह गए। जैकी श्रॉफ ने इस मूवी में अपना ऐसा प्रदर्शन किया कि वह फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता बन गए। उनकी इस मूवी ने उनकी तकदीर को पलट दिया। आपने ध्यान दिया होगा कि सुभाष घई ने अधिकतर अपनी फिल्मों में जैकी श्रॉफ को ही चुना है। क्योंकि वह इनके अच्छे व्यवहार और एक्टिंग से काफी प्रभावित हो गए थे।
सुभाष घई का लकी नंबर:
सुभाष घई ने इंडियन आइडल के एक शो में बताया कि उनके लिए 24 अक्टूबर काफी मायने रखता है।
इसीलिए वह इसे अपना लकी नंबर भी मानते हैं। क्योंकि उनका मानना है कि उन्होंने जितने भी कार्य 24 अक्टूबर को किए हैं वह सभी सफल रहे
है। उन्होंने मुक्ता आर्ट लिमिटेड कंपनी का निर्माण 24 अक्टूबर 1978 को किया था। एक भारतीय फिल्म निर्माण कंपनी है जिसका कार्यालय मुंबई में है। उन्होंने इस कंपनी का नाम मुक्ता इसलिए रखा है क्योंकि मुक्ता उनकी पत्नी का नाम है। सुभाष घई ने अधिकतर फिल्में 24 अक्टूबर को ही रिलीज की है जैसे: हीरो,कर्मा, राम लखन,सौदागर,खलनायक यह सभी फिल्में 24 अक्टूबर को रिलीज की गई थी।
यह सभी फिल्में फिल्मी पर्दे पर काफी हिट साबित हुई थी।इनका विवाह भी 24 अक्टूबर 1970 को हुआ था। इनका जन्म 24 जनवरी को हुआ था इसमें भी जो भी नंबर शामिल है।