एनिमल मूवी के डायरेक्टर कौन है।
एनिमल मूवी को संदीप रेड्डी वंगा ने डायरेक्ट किया है। यह गैंगस्टर ड्रामा मूवी है। इस मूवी में lead actor के रूप में रणवीर कपूर नजर आएंगे
इस फिल्म की कहानी रिश्तो में मौजूद तनाव को पर्दे पर पेश करेगी। रिश्तो में मौजूद तनाव के कारण इस फिल्म के अंत में हीरो जानवर प्रवृत्ति का बन जाता है। रणबीर कपूर ने कई रोमांटिक फिल्मों में काम किया है ,और वे लवरब्वॉय के रूप में लोकप्रिय हैं। किंतु एनिमल मूवी में रणबीर कपूर एक्शन जॉनर में लौट रहे हैं। रणबीर कपूर ने नए साल के मौके पर फैंस को खास तोहफा दिया है।
इनकी अपकमिंग फिल्म एनिमल का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।
पोस्टर में रणवीर काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं रणबीर के इंटेंस लुक को देखकर फैंस सुपर एक्साइटिड हो गए हैं, और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
पोस्टर में रणवीर की बॉडी, उनका स्वैग और कातिल अंदाज ने फैंस को दीवाना कर दिया है।
इस मूवी में अन्य मुख्य कलाकार
फिल्म में रश्मिका मंदाना हीरोइन की भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा मूवी में परिणीति चोपड़ा, बॉबी देओल और अनिल कपूर नजर आएंगे।
एनिमल मूवी क्रिएटर इंफॉर्मेशन
इस फिल्म को डायरेक्ट संदीप रेड्डी वंगा ने किया है।
स्क्रीन राइटर भी संदीप रेड्डी वंगा है।
डायलॉग राइटर सिद्धार्थ सिंह और गरिमा बहल है।
इस फिल्म को प्रोड्यूस भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और प्रेणय रेडी वंगा ने किया है।
इस फिल्म को टी-सीरीज भद्रखली पिक्चर्स और सीने1 स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है।
यह फिल्म हमें 2023 अगस्त के महीने में देखने को मिल सकती है।
एनिमल मूवी के डायरेक्टर का जीवन परिचय
संदीप रेड्डी वंगा का जन्म 25 दिसंबर 1981 को तेलंगाना के वारंगल में हुआ था।
इनके पिता का नाम प्रभाकर रेड्डी और माता का नाम सुजाता है। इनकी पत्नी का नाम मनीषा रेडी है और उनके दो बच्चे हैं। इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा प्लेटटिनम जुबली हाई स्कूल वारंगल से।
आठवीं कक्षा से आगे की शिक्षा के लिए यह हैदराबाद चले गए। इन्होंने एसडीएम कॉलेज ऑफ फिजियोथैरेपी,धारवाड़ से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। संदीप रेड्डी वंगा एक भारतीय निर्देशक और पटकथा लेखक हैं, जो तेलुगु और हिंदी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं।
कैसे की करियर की शुरुआत
संदीप रेड्डी वंगा ने विजय देवरकोंडा की फिल्म अर्जुन रेड्डी के साथ शुरुआत की यह एक तेलुगू फिल्म थी। वंगा ने 2013 में अर्जुन रेड्डी के लिए पटकथा लिखना शुरू किया और कुछ वर्षों में से पूरा कर लिया। निर्माता स्वप्ना दत्त और अभिनेता शारवानंद ने फिल्म में काम करने की दिलचस्पी दिखाई। परंतु यह संभव नहीं हो सका क्योंकि उस समय शारवंद के पास कई प्रोजेक्ट थे। अंत में उन्होंने देवरकोंडा को अपनी पहली फिल्म अर्जुन रेड्डी के लिए भूमिका दी। यह फिल्म 25 अगस्त 2017 को रिलीज हुई,जो एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। 4 ,5 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड से अधिक की कमाई की। सन 2019 में इन्होंने अर्जुन रेड्डी मूवी का रिमेक बनाया जिसका नाम कबीर सिंह रखा गया था। शाहिद कपूर इस मूवी में लीड एक्टर के रूप में थे। इस फिल्म की हीरोइन कियारा आडवाणी थी। यह फिल्म 21 जून 2019 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सफलता हासिल की।
यह पुष्टि की गई कि संदीप रेड्डी वंगा कबीर सिंह के रूप में अर्जुन रेड्डी के हिंदी संस्करण का निर्देशन करेंगे। फिल्म का निर्माण मुराद खेतानी और अश्विन बर्थडे ने किया था,और मूल फिल्म के अधिकार 15 मिलियन में खरीदे गए थे।